ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की नहरों का पानी पीने के लिए और खेती बाड़ी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पर ब्यास दरिया में घुला जहरिला कैमिकल पंजाब की नहरों में मिल चुका है। जिस कारण पंजाबवासियों के साथ साथ पशु भी बेहाल हो चुके है।
बता दें कि शुगर मिल से निकला कैमिकल ब्यास दरिया में मिल गया जिस कारण कई मछलियों की जानें चली गई।
हालांकि सरकार ने शुगर मील को सील कर दिया है पर जहरीला पानी आगे आगे बढ़ता जा रहा है। सरकार ने नहरों से पानी लेने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।
गौरतलब है कि पंजाब का पानी राजस्थान में भी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान की सरहदी इलाकों की नहरों में मरी हुई मछलियां देखी गई है जिस कारण राजस्थान सरकार ने सरहदी इलाकों की 9 जिलों में अर्ल्ट जारी कर दिया है।
नहरों का पानी जहरीला होने के कारण ट्यूबल का पानी भी जहरीला होने की आशंका जताई जा रही है। जिस कारण पशुओं के साथ लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।






