जन्मदिन पर युवक को तोहफे में मिली खौफनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में रेड स्‍कवेयर मार्केट में दिनदहाड़े एक युवक की कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी। युवक पर जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में रेड स्‍कवेयर मार्केट में दिनदहाड़े एक युवक की कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी। युवक पर जिस वक्‍त हमला हुआ उस वक्‍त वह अपने दोस्‍तों के साथ एक होटल में जन्‍मदिन की पार्टी मना रहा था। युवक पर कई लड़कों ने मिलकर हमला कर दिया।

attack

घायल अवस्‍था में युवक को सिविल अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। मगर ज्‍यादा खून बहनें और घाव गहरे होने के चलते घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक को पोस्‍टमार्टम के लिए शवगृह ले जाया गया है।

Crime

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनाक्रम भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में चाकू है। मृतक के साथ भी कुछ दोस्‍त थे मगर चाकू देख वे कुछ नहीं कर सके और इस हमले में महज 20 साल के एक युवक की जान चली गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *