शबाना आजमी हुईं हादसे का शिकार, ट्रक से जा भिड़ी गाड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड अभ‌िनेत्री शबाना आजमी के प्रशंसकों के लिए ये दुख भरी खबर है कि, उनका पुणे-मुंबई हाईवे पर कोहलपुर टोल के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड अभ‌िनेत्री शबाना आजमी के प्रशंसकों के लिए ये दुख भरी खबर है कि, उनका पुणे-मुंबई हाईवे पर कोहलपुर टोल के पास शनिवार शाम को एक्सिडेंट हो गया।

हादसे में शबाना आजमी का हाथ और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। हादसे में उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डेमेज हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे  पर शबाना आजमी की गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। ये हादसा आज शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी सवार थे। लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *