ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अलीगढ़ मार्ग पर गांव चांदहट के समीप धुंध के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। कंटेनर ने एक ईको गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कार में सवार करीब 11 लोगों में से एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
सुचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए व मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल लाया गया। वही कंटेनर चालक घटना स्थल से मौका देखकर फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक महिला के भाई जितेंद्र ने बताया कि, उसकी बहन के देवर की शादी थी। तो वह बीती शाम को यूपी के जिला अलीगढ़ गांव इकलासपुर में बारात लेकर गए हुए थे। सभी लोग शादी के माहोल में खुश थे और रात को शादी की सभी रस्में पूरी करके परिवार के सदस्य ईको गाड़ी में सवार होकर वापस घर के लिए लौट रहे थे।
ईको गाड़ी में उसकी 30 वर्षीय बहन रूबी, 25 वर्षीय प्रियंका, 42 वर्षीय पिंकी पत्नी पदम सिंह, 35 वर्षीय ऊषा पत्नी भूपसिंह, 30 वर्षीय प्रीती पत्नी श्याम लाल, 28 वर्षीय सीमा पत्नी जितेंद्र, 45 वर्षीय भूपसिंह , अर्जुन 6 वर्ष, राधिका 10 वर्ष, कपिल 11 वर्ष व शाहिल आठ वर्ष सवार थे।

