Surajkund Mela Accident:
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को हुए हादसे में मारे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को पोस्टमार्टम आज बीके अस्पताल में किया जाएगा। शनिवार को मेला परिसर में झूला गिरने के दौरान घायल होने से उनकी मौत हो गई थी। जबकि 12 लोग घायल हुए थे जिनको अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने भी मृतक और घायलों के लिए सवेंदना प्रकट की है। वहीं पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने रात को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। हादसा शनिवार की शाम को करीब 6 बजे हुआ था। हादसे के चलते मेले में लगे झुला सेक्शन को बंद रखा गया है। सीएम ने इस पुरे हादसे की जांच के आदेश दिए है।



