कर्जे की नहीं, हरियाणा सरकार को है मंत्रियों के ठाठ की चिंता

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा पर भले ही करीब डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज हो लेकिन मंत्रियों को सफर में कोई दिक्कत ना आने देने…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा पर भले ही करीब डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज हो लेकिन मंत्रियों को सफर में कोई दिक्कत ना आने देने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों के लिए 7 लग्ज़री कारण खरीदने जा रही है। मंत्रियों के लिए टोयोटा की फॉरच्यूनर गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

गाठ दिवस हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में गाड़ियों की खरीद पर मुहर लगा दी गई है। पिछली बार भी भाजपा की सरकार बनने पर भी नई गाड़ियों की खरीद की गई थी। अब एक बार में सात गाड़ियों की खरीद की जा रही है। फॉरच्यूनर गाड़ी की कीमत करीब 38 लाख रुपए है। यानि 2 करोड़ 66 लाख रुपए की ये गाड़ियां खरीद की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *