ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर आई हैअभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर सिमटी हुई है।
अरविंद केजरीवाल को दी बधाई
वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, मैं मतदाता को धन्यवाद देता हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी, उनको साधुवाद। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि वो दिल्ली की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। हमारी अपेक्षा खरी नहीं उतरी, इसकी हम समीक्षा करेंगे। हालांकि बीजेपी का 2015 के मुकाबला वोट प्रतिशत बढ़ा है। पार्टी को 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा अनुमान गलत साबित हुआ है, लेकिन 48 सीटों पर सड़के बुरी हैं, स्कूल अच्छे नहीं है। दिल्ली में नया ट्रेंड है, अब सिर्फ दो दलों के बीच लड़ाई है। कांग्रेस लुप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग नफरत की राजनीति नहीं करते।

