न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: जहां इतिहास में पहली बार शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर चार न्यायाधीशों ने प्रेस वार्ता की जिसके बाद न्यायपालिका में हड़कम्प मच गया। वही फ़िरोजपुर की बार एसोसिएशन ने न्याय पालिका के अंदर उठ रहे ऐसे मामलों निंदा की है। फिरोज़पुर बार एसोसिएशन के प्रधान और एडवोकेट शिवदीप संधू ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के सीनियर चार न्यायाधीशों ने प्रेस वार्ता की हो और कहा कि सुप्रीम कोर्ट में प्रशासन सही तरीके से नही चल रहा है। साथ ही कहा कि जो इन सीनियर जजो ने आरोप लगाए उन आरोपो की गम्भीरता से जांच होनी चाहिए। ताकि लोगो का विश्वास न्यायपालिका से ना उठे।
न्यायपालिका पर उठ रहे सवाल !
SC के चार जज की प्रेसवार्ता से मचा हड़कंप
फिरोजपुर बार एसोसिएशन ने उठ रहे मामले की निंदा की
जल्द ही सभी आरोपों पर हो जांच- बार एसोसिएशन

