लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मकर संक्रांति का पर्व आज बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाब में इस पर्व के एक दिन पहले लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है।
लोग इस दिन को नाच गा कर पर्व को मनाते है। लड़किया इस दिन गिद्दा डालकर और लड़के भांगड़ा डालकर इस पर्व को मनाते है। इस शुभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश में भी लोगो ने विभिन्न नदियों में डुबकी लगाई।
गुजरात में इस दिन पंतगबाजी की जाती है। आपको बता दें कि बिहार में इसको खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू आदि कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान का महत्व माना जाता है।
इसके अलावा इस दिन अन्न की पूजा की जाती है। हर जगह इस पर्व को अपने अपने रीति रिवाजों के साथ मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा ‘मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को ढेरों बधाई’।
इसके अलावा उन्होंने देशवासियों को पोंगल, बिहु और उत्तरायन की भी शुभकामनाएं दीं है।







