दाऊद के निशाने पर आए शिया बोर्ड के चीफ वसीम रिजवी, दे दी धमकी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी धमकाने की आदतों से बाज नहीं आ रहा । इस बार उसने शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष वसीम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी धमकाने की आदतों से बाज नहीं आ रहा । इस बार उसने शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को धमकी दी है । वसीम रिजवी को यह धमकी मदरसा शिक्षा की आलोचना करने को लेकर दी गई है

वसीम रिजवी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है । उन्होंने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है । रिजवी के मुताबिक, उन्हें शनिवार देर रात फोन पर यह धमकी मिली । फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘डी कंपनी’ का आदमी बताया और ‘भाई’ के नाम से मदरसा शिक्षा की आलोचना करने पर दी धमकी ।

धमकाने वाले शख्स ने वसीम रिजवी से मौलानाओं से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है । माफी नहीं मांगने पर परिवार समेत अंजाम भुगतने की धमकी दी है । दरअसल मदरसा शिक्षा की आलोचना करने के बाद वसीम रिजवी मुस्लिमों के एक वर्ग के निशाने पर आ गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *