न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज से 6 दिवसीय यात्रा पर भारत आये है । इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इजरायल के प्रधानमंत्री का यह पहला भारत दौरा है । प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया इजरायल के PM का स्वागत |
पिछले साल जुलाई में जब पीएम मोदी इजरायल गए थे । तब उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था । उसी अंदाज में आज पीएम मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री का का स्वागत किया । पीएम खुद एयरपोर्ट जाकर बेंजामिन नेतन्याहू को रिसीव किया ।
इसके बाद पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू एयरपोर्ट से तीन मूर्ति मार्ग के लिए रवाना हो गए | पीएम मोदी और इजरायली पीएम के तीन मूर्ति मार्ग पहुंचने पर हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. ये युद्ध 1918 में लड़ा गया था |
प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच 15 जनवरी को द्विपक्षीय वार्ता हागी | दूसरे भारत इजरायल सीईओ फोरम की बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे | इसके बाद नेतन्याहू राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करेंगे | नेतन्याहू की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात का भी कार्यक्रम है |


