मेष(Aries Horoscope)– कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. पेशेवर मामलों में प्रभावी रहेंगे. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. योजनाओं को पूरा करेंगे.सीखने सिखाने पर जोर देंगे. बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. व्यर्थ की बातों से बचें. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे.
वृष (Taurus Horoscope)– पद प्रतिष्ठा संवार पर रहेगी. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. सहजता बनाए रखेंगे. व्यवस्था को मजबूत रखें.. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा. महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं. समय सुधार पर बना रहेगा. प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे. सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे तर्क बहस से बचें. बड़ी सोच बनाए रखें.
मिथुन (Gemini Horoscope)– भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा. संपर्क संचार प्रभावशाली रहेगा. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. सामाजिकता पर जोर रहेगा. सहकारिता को बल देंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. वाणिज्यिक विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे. साहस पराक्रम राह बनाएंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)– संबंधी मददगार रहेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. जोखिम लेने से बचें. विनम्रता रहेगी. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आत्मविश्वास उूंचा रहेगा. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. परिजनों के साथ आनंद से रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे. परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. भ्रम बहकावे में न आएं.
सिंह(Leo Horoscope)– रचनात्मकता व संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे. स्वयं पर फोकस रखेंगे. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. साख सम्मान बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. कला कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. सभी क्षेत्रों में शुभत्व बढ़ेगा. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा.
कन्या (Virgo Horoscope)– कामकाजी परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें. विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं. घर में सामंजस्य रहेगा. उधार से बचेंगे. दूर देश के मामले सधेंगे. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. आर्थिक मामले सहज रहेंगे. मितभाषी बने रहें. पहल न करें. सहज गति से आगे बढ़ें. कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पेशेवरता से काम लेंगे.दान धर्म में रुचि रहेगी.
तुला( Libra Horoscope)– आर्थिक गतिविधियों में उत्साह बनाए रहेंगे. बंधुजन सहयोगी होंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे. मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करें. कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. विस्तार की सोच रखेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. सक्रियता बनाए रखेंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा.
वृश्चिक (Scorpio Horoscope)– आर्थिक विषय गति लेंगे. व्यवस्थागत स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुकूलन बना रहेगा. स्वस्थ स्पर्धा रखें. आशंकाओं से बचें. परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे. प्रबंधन के क्षेत्र में इच्छित लक्ष्य पाएंगे. कामकाज में भरोसा बढ़ेगा. सफलताओं से उत्साहित रहेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)– भाग्य संवारने वाला समय है. करीबियों से मन की बात कह सकेंगे. दीर्घकालिक गतिविधियों में नई उूंचाइयां छुएंगे. यात्रा की स्थिति रहेगी. बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे. सफलता की ओर तेजी से अग्रसर रहेंगे. सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा. मनोरंजन में रुचि रहेगी. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास बल पाएंगे. सबसे मेलजोल रखेंगे.
मकर(Capricorn Horoscope)- व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास रहेगा. परिजनों का साथ पाएंगे. जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. सहनशील रहेंगे. आर्थिक क्षेत्रों में आकस्मिकता रहेगी. अनुशासन अनुपालन बनाए रखें. मितभाषी रहें. व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे. धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे.
कुंभ(Aquarius Horoscope)– कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहेंगे. परस्पर सहयोग बना रहेगा. नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. विविध प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. विभिन्न कार्यां में गति रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रयासों में तेजी आएगी. योजनाओं को पूरा करेंगे.
मीन (Pieces Horoscope)– मेहनत लगन से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेनदेने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा. अतार्किक बातों से बचें. कर्मठता बनी रहेगी. आय-व्यय उूंचा रहेगा. निवेश पर जोर रखेंगे. बजट के अनुसार चलेंगे. सेवा व्यवसाय से जुड़े मामले संवरेंगे.



