ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश दुनिया में रह रही भारतीय महिलाऐं आज पतियों की लम्बी उम्र करवाचौथ का व्रत रख बड़ी धूम धाम से इस त्यौहार को मना रही है।
इसके लिए महंगे से महंगे कपडे पहनने के साथ साथ सजने सवरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस करवाचौथ पर जहां महिलाएं अलग अलग ब्यूटी पार्लरों में जाकर सज सवर रही हैं।
वहीँ जालंधर में एक पार्लर ऐसा भी जहां न तो महिलाओं को सजने के लिए कोस्मेटिक की जरुरत है और न ही महंगे फेशियल की। यहाँ महिलाओं का पूरा फेशियल महिलाओं के ही खून से हो रहा है।
यहाँ के मालिक और इस फेशियल को करने वाले विशाल बताते हैं की यह इस फेशियल के लिए दो चीजें ही इस्तेमाल की जाती हैं जिनमे पहले इस्तेमाल होती है पानी में मिलने वाली जोक ( लीच ) और दूसरा उस लीच द्वारा महिला के शरीर से ही चूसा गया महिला का गन्दा खून।
उनके अनुसार पहले महिला को लीच लगाई जाती है और उसके बाद उसे करीब पच्चीस मिनट महिला के शरीर में लगा रहने दिया जाता है।
उसके बाद जब वोह लीच महिला के शरीर से फेशियल के जितना खून चूस लेती है तो उस खून को लीच के अंदर से निकालकर महिला के फेस पर पेक की तरह लगाया जाता है |
करीब पंद्रह बीस मिनट बाद उसके सूख जाने पर महिला अपना फेस वश करती है। विशाल के अनुसार करवाचौथ पर काफी गिनती में महिलाएं उनसे यह फेशियल करवाने आ रही हैं और उन्हें यह फेशियल बेहद पसंद भी आ रहा है।







