ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के कांट एरिया में बीते दिनों हरदयाल रोड कैंट में तीन कारों को जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | बिते 23 तारीख को कैंट में तीन कारों को किसी ने आग लगा दी थी | जिसके बाद पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया जिसमें पता चला कि एक ऑटो में आये शख्स ने तीनों कारों को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया |
थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी | जिसके बाद सीआईए स्टॉफ को सूचना मिली थी कि आरोपी रामामंडी चौक में मौजूद है | सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी को धर दबोचा | पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने शराब के नशे में कारों को आग लगा दी थी | पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलशन के रूप में हुई है | फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/aiDCN0Jf6bA
