नए-नए प्रयोग कर रहे है नौसिखिए ड्राइवर, कहीं कंडक्टर डाल रहा है बस में गियर, कहीं दीवारों में ठोकी जा रही है बस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज की हड़ताल के चलते जहां आम लोगों का जीना मुहाल है | नौसिखिए चालक लोगों की जान को भी जोखिम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज की हड़ताल के चलते जहां आम लोगों का जीना मुहाल है | नौसिखिए चालक लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहे है | ताजा मामला फतेहाबाद से रतिया जा रही बस में सामने आया है जिसमें नया भर्ती किया गया रोडवेज का चालक बस का स्टेयरिंग संभाल रहा है और परिचालक जिसकी ड्यूटी बसों में टिकट काटने की है | वो गियर लगा रहा है |

 बस में बैठे यात्री की ओर से यह वीडियो बनाया गया और उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है | वहीं जब इस बारे में जब रोडवेज जीएम शंभू राठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली है | वो इस मामले में चालक की पहचान कर उस पर कार्रवाई करेंगे और ठेके पर भर्ती किए गए इस चालक को नौकरी से हटाया जाएगा।

Watch Video 

https://youtu.be/0GMjzV1dImo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *