ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद से एक बार फिर गुंडागर्दी की तस्वीरें वायरल हो रही है | बस अड्डे के बाहर बने रेस्टोरेंट में चार बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की | मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने गुंडागर्दी की | गुंडागर्दी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई | जानकारी के अनुसार 1 साल पहले भी इसी रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने जबरदस्त मारपीट और तोड़फोड़ की थी |
रेस्टोरेंट मालिक भले ही इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा हो | लेकिन गुंडागर्दी की ये तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही हैं | वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस के पास झगड़े की सूचना आई थी |
लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे | पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई | शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा और बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा ।
Watch Video
https://youtu.be/LhdYWWOc7Ag
