दीपिका पादुकोण के इस ‘स्वेटर’ को देखने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हुई भीड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनोखे स्टाइल की वजह से काफी चर्चाओं में रहते हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने पिंक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनोखे स्टाइल की वजह से काफी चर्चाओं में रहते हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने पिंक स्वेटर की वजह से काफी चर्चाओं हैं। हो भी न क्यों, दीपिका के इस स्वेटर की कीमत है ही इतनी। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने पिंक स्वेटर पहन रखा है। उस स्वेटर की कीमत 76976 रूपए है। जयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण के 76 हजार के स्‍वेटर को देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई।

deepikaa

दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट पर दिखीं दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्‍म छपाक के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। उनके साथ फिल्‍म की डायरेक्‍टर मेघना गुलजार भी थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने पिंक कलर का पुलओवर और ब्‍लू डेनिम के साथ ह्वाइट और ब्‍लैक कलर के स्‍नीकर्स पहन रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *