ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: कोलकाता में बीजेपी CAA और NRC के समर्थन में मार्च निकाल रही हैं, इस मार्च की अगुवाई बीजेपी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मार्च के बाद जेपी नड्डा एक जनसभा को संबोधित करेंगे
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस आज 3 बजे दिल्ली में CAA और NRC के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।
साथ ही आपको बतादें कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है,कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के CAA और NRC के लागू नहीं करने के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।
दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार ने टीवी चैनलों में नागरिकता कानून नहीं लागू करने का विज्ञापन दिया था, जिस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।



