VIDEO: जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों पर बरसाए ग्रेनेड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। भारत को यु्द्ध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। भारत को यु्द्ध की धमकी देने के बाद अब जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया।

इसके बाद आतंकी फरार हो गए इस  हमले में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। यह आतंकी हमला अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर गेट पर हुआ है।

 

वीडियो देखें..

https://youtu.be/s31SB4KUyv0

 

हमले के बाद इलाके में घेराबंदी कर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। साथ ही आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *