सिद्धू से कांग्रेस का मोह भंग, स्टार प्रचारकों की सूची से आउट हुए सिद्धू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भाषणबाजी के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है। इससे यह साफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भाषणबाजी के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है। इससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि, पंजाब की राजनीति से गायब होने के बाद कांग्रेस का मोह नवजोत सिंह सिद्धू से भंग हो गया गया है।

navjot singh sidhu

चुनाव प्रचार के लिए सबसे अधिक मांग में रहने वाले सिद्धू को हरियाणा सहित दो राज्‍यों के चुनाव प्रयचार से दूर रखा है। इतना हा नहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची में भी जगह नहीं दी गई है।

congress

दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव 2019 में भी सिद्धू पूरे देश में कांग्रेस का प्रचार करते रहे और हरियाणा में भी काफी संख्‍या में जनसभाएं की थीं। लेकिन, इस बार महाराष्ट्र व हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *