दुष्यंत चौटाला ने इनेलो पर किया अबतक का सबसे बड़ा हमला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा है। चुनाव को लेकर इनेलो और अकाली दल के गठबंधन पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा है। चुनाव को लेकर इनेलो और अकाली दल के गठबंधन पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, जो लोग एसवाईएल खोदने चाहते थे आज वो लोग एसवाईएल को भरने का काम कर रहे हैं, दुष्यंत ने कहा कि जाने क्या इनकी मजबूरी रही की एक होना पड़ा, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने सतलुज यमुना लिंक को डी-नोटिफाई किया आज इनेलो उनलोगों के साथ ही खड़ी है।

SYL

इतना ही नहीं सिरसा में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो पहले कहते थे की हम मजबूर कर देंगे, उन्हें हमारे द्वार पर आकर झुकना पड़ेगा आज उनका हाल देख लें आज उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है।

दुष्यंत चौटाला ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि 83 सीट पर ही उन्होंने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, दो दिन बचे हैं नामांकन वापस लेने के लिए देख लेते हैं कितने और बचेंगे।

वहीं दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा, बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर हरियाणा में मोदी की होने वाली चार रैलियों पर दुष्यंत ने कहा कि प्रधानमंत्री 4 रैली करें या 40 कुछ नहीं होने वाला जनता ने आज मन बना लिया है।

 

आपको बतादें की जन नायक जनता पार्टी पहली बार हरियाणा में विधानसभा चुनाव में लड़ रही है। 90 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी जेजेपी का दावा है कि उनकी सरकार बनेगी। पूर्व सांसद रहे दुष्यंत चौटाला इस बार जींद जिले के उचाना से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनकी मां नैना चौटाला ने भी अपना सीट बदलकर बाढड़ा को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *