U-19 World Cup : सीरीज में 372 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने तोड़ डाला सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड से क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले शुभमन गिल ने बल्ला थामते ही साफ कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड से क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले शुभमन गिल ने बल्ला थामते ही साफ कर दिया था कि आने वाला समय उनका है। अब U-19 वर्ल्ड कप में शुभमन सबसे ज्यादा 372 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज बने। शुभमन का परिवार मूल रूप से पंजाब के बरनाला का रहने वाला है। साल 2007 में शुभमन के पिता लखविंदर सिंह परिवार के साथ मोहाली के सेक्टर 70 में शिफ्ट हो गए। टीम इंडिया के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही मोहाली स्थित शुभमन के घर के माहौल जश्न का माहौल बन गया। लोग शुभमन के परिवार को बधाई देने पहुंचने लगे थे। पेशे से किसान लखविंदर को भी बेटे की सफलता पर काफी गौरव है।

वर्ल्ड कप के 6 मैचों में बनाए 50 से ज्यादा रन

U-19 वर्ल्ड कप में शुभमन ने 6 मैच खेले और हर मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ 102 रनों की पारी के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भी शुभमन ने 31 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद की। दरअसल, 6 मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाकर शुभमन ने रिकॉर्ड बनाया है। शुभमन ने पूरे सीरीज में 124 की औसत से रन बनाए। पहले मैच में शुभमन के बल्ले से 63 रन निकले थे। इसके बाद उन्होंने अगले मैचों में 90 और 86 रनों की पारी खेली। सीरीज में टीम इंडिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने कुल 372 रन बनाए।

शानदार बल्लेबाजी से तोड़ा सर ब्रेडमेन का रिकॉर्ड

शुभमन U-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज, जबकि सबसे तेज गति से शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। शुभमन ने U-19 वर्ल्ड कप में सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने 1000 से ज्यादा रन 100 से ज्यादा औसत से बनाया है। जबकि डॉन ब्रेडमेन का टेस्ट करियर में औसत 99.94 था। शुभमन ने 13 मैच खेलकर 1000 बनाया। इसके पहले यह कारनामा सर डॉन ब्रेडमेन ने किया था। शुभमन की बल्लेबाजी के चलते ही IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.80 करोड़ में खरीदा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *