U-19 World Cup : ट्वीटर पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत टॉप 9 ट्रेंड में शुमार!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया के U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। ऑस्ट्रेलिया को 8…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया के U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराने वाली टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) ने ट्वीट करके बधाई दी। हालत यह हो गए थे कि टीम इंडिया के फाइनल जीतने के कुछ समय बाद ही ट्वीटर पर  टॉप टेन के पहले नौ स्थानों तक ट्रेंड करता रहा।

दरअसल, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैच से टीम इंडिया के जीत का सफर जारी रहा। टीम की जीत के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कप्तान पृथ्वी शॉ और टीम के कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।

दूसरी तरफ, U-19 टीम की जीत पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके बधाई दी। वहीं बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर समेत बड़ी संख्या में सेलिब्रिटीज भी ट्वीटर पर जीत की जश्न में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *