SRI-LANKA TEST SERIES के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सारांश जैन को मिला पहली बार मौका, रवींद्र जडेजा की भी वापसी

BCCI ने 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर…

BCCI

BCCI ने 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है स जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी फिट होकर टीम में वापिस आए है।टीम में 33 साल के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी मौका दिया गया है।

जहां रवींद्र जडेजा फिट होकर टेस्ट टीम में वापिस आए हैं,वहीं, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका चयन BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।

.

सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए के श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाने के साथ 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वाशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट से बाहर होने के कारण उनके पास प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का अच्छा मौका रहेगा।

जडेजा की वापसी, कुछ खिलाड़ी बाहर

रवींद्र जडेजा लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। दूसरी ओर, नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। पिछली टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हर्ष दुबे भी इस बार चयनित नहीं हुए हैं।

बल्लेबाजी में ज्यादा बदलाव नहीं

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान शुभमन गिल मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऋषभ पंत मुख्य विकेटकीपर होंगे, जबकि ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी बल्लेबाजी विकल्प के रूप में टीम में शामिल हैं।

स्पिन और तेज गेंदबाजी पर भरोसा

स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ संभालेंगे।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 20 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में यह भारत की पहली विदेशी टेस्ट सीरीज होगी।

 अन्य खबरें जानें  –

FARIDABAD में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, रेलवे पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *