FARIDABAD में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, रेलवे पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद , 28 जुलाई फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय 24 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके…

फरीदाबाद

फरीदाबाद , 28 जुलाई

फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय 24 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और GRP की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। युवक की पहचान हालांकि, रोहित कुमार के नाम से है हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार न करें, बल्कि निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का ही उपयोग करें।

 अन्य खबरें जानें  –

SIRSA पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला, कहा- छात्र विजय दिवस के रूप में मनेगा इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ के चुनावों को लेकर किया जाएगा आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *