TarnTaran Encounter: तरनतारन में पुलिस की ड्रग तस्करों से मुठभेड़, 770 ग्राम हेरोइन के साथ 59,000 रुपये नकद बरामद

TarnTaran Encounter of Drug Smuggler: तरनतारन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. तरनतारन पुलिस द्वारा की (TarnTaran Encounter) गई नाकाबंदी के…

TarnTaran Encounter of Drug Smuggler:

तरनतारन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. तरनतारन पुलिस द्वारा की (TarnTaran Encounter) गई नाकाबंदी के दौरान, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो ड्रग तस्करों से मुछभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि पुलिस नाकाबंदी के दौरान, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया. तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

TarnTaran Encounter दोनों आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस की जवाबी फायरिंग में, एक तस्कर अवतार सिंह उर्फ ​​बाबा के पैर में गोली लगी. उसे पकड़ लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी जजप्रीत सिंह को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों तस्करों से कुल 770 ग्राम हेरोइन और लगभग 59,000 रुपये नकद बरामद किए हैं.

इसके अलावा, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

अन्य खबरें जानें-

Delhi Bulldozer Action:दिल्ली में अतिक्रमण हटाने पर मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, तुर्कमान गेट बना छावनी, जानिए सारा घटनाक्रम ?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *