Tarntaran: तरनतारन में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलने से एक सैनिक की मौत, सात दिन पहले हुई थी शादी

Tarntaran Shooting: पंजाब के तरनतारन स्थित गांव मलमोहरी में वीरवार रात एक विवाह समारोह के दौरान हर्षोल्लास उस समय मातम में बदल गया जब डीजे…

Tarntaran Shooting: तरनतारन में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलने से एक सैनिक की मौत, सात दिन पहले हुई थी शादी

Tarntaran Shooting:

पंजाब के तरनतारन स्थित गांव मलमोहरी में वीरवार रात एक विवाह समारोह के दौरान हर्षोल्लास उस समय मातम में बदल गया जब डीजे पर नाचते हुए हवाई फायरिंग में एक सैनिक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में सेना में कार्यरत गुरसेवक सिंह (27) की जान चली गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सात दिन पहले हुई थी शादी-

बताया जा रहा है कि मलमोहरी निवासी पूर्व सैनिक बलकार सिंह के बेटे जोबनजीत सिंह की शादी 29 जनवरी को थी। इस दौरान डीजे पर रिश्तेदारों और मित्रों के साथ जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान जोबनजीत सिंह का दोस्त, गुरसेवक सिंह भी समारोह में मौजूद था। गुरसेवक सिंह की शादी महज सात दिन पहले हुई थी। गुरसेवक सिंह और जोबनजीत सिंह बचपन के मित्र थे। दोनों ने 2018 में एक साथ सेना में भर्ती हुए। दोनों की असम स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे। गुरसेवक सिंह के पिता खडूर साहिब के निवासी परगट सिंह किसान हैं।

नशे का हालत में चली गोली-

रात करीब पौने नौ बजे खडूर साहिब निवासी सुखदेव सिंह का बेटा सरोवर सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में पिस्टल लेकर डीजे पर नाचने लगा। इसी दौरान उसने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे गुरसेवक सिंह के पेट में जा लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तरनतारन ले जाया गया। जहां तड़के करीब चार बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस-

DSP अतुल सोनी ने बताया कि सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मालमोहरी गांव में जोबन सिंह बेटे बलकार सिंह सिंह के घर पर एक फैमिली फंक्शन था। वे तीनों आर्मी ऑफिसर थे और साथ में काम करते थे। इस पार्टी में गुरसेवक सिंह बेटा परगट सिंह, खडूर साहिब और सरूवाल सिंह बेटा सुखदेव सिंह, खडूर साहिब आए थे। इस दौरान हथियार से हवा में फायरिंग शुरू कर दी। वे एक-दूसरे से कह रहे थे, “मैं यह करूंगा, मैं यह करूंगा।” इस दौरान गोली चली। गुरसेवक सिंह के घरवाले आ गए हैं और पुलिस केस दर्ज कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hoshiarpur Income Tax Raid: होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई समाप्त, देर रात गाड़ियों में दस्तावेज भर ले गई एजेंसि

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *