Tarantaran Firing: तरनतारन में दर्दनाक मामलाः शादी के लिए मना करने पर गांव के ही युवक नें ले ली युवती की जान

Punjab Tarantaran Firing: तरनतारन में एक युवती की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई. घटना की सूचना (Tarantaran Firing) मिलते ही…

Punjab Tarantaran Firing:

तरनतारन में एक युवती की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई. घटना की सूचना (Tarantaran Firing) मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. इस संबंधी थाना सदर तरनतारन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लड़की के पिता ने हत्या का आरोप गांव के एक लड़के पर लगाया है. उन्होंने बताया कि उससे शादी के लिए माना करने पर उसने गोली मारी है.

शादि के लिए माना, पहले भी मारने दी दे चुका था धमकी-

विधानसभा हलका पट्टी के गांव बनवालीपुर निवासी (Tarantaran Firing) मंगल सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी नवरूप कौर (26) तरनतारन शहर के सैलून पर काम करती थी. इसी गांव से संबंधित कश्मीर सिंह का लड़का अर्जुन सिंह नवरूप कौर पर विवाह करने के लिए दबाव बनाता था. नवरूप कौर ने अर्जुन सिंह से विवाह से साफ मना कर दिया था. अर्जुन सिंह ने उसकी लड़की को कई बार जान से मारने की धमकियां दी थी. शनिवार को नवरूप कौर रोज की तरह सैलून से शाम पांच बजे रवाना हुई. करीब साढ़े पांच बजे नवरूप गांव रसूलपुर के अड्डे पर बस से उतरी. वह अभी अपने गांव बनवालीपुर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी. इस बीच अर्जुन सिंह अपने साथी के साथ सवार पर आया और उसे गोली मार दी.

Tarantaran Firing दो गोलियां लगने से युवती की मौत-

युवती को 2 गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर गई. उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. एसएसपी सुरिंदर लाबा ने बताया कि नवरूप कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. मृतका के पिता मंगल सिंह के बयानों पर अर्जन सिंह और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

अन्य खबरें जानें-

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंगः 10 की मौत, कईं घायल

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/XjV5mWQrprc?si=oXg6GbUZzAWcvm_5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *