Firozpur Drug Overdose Death:
फिरोजपुर Firozpur के गांधीनगर में नशे से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पत्नी और 2 छोटी-छोटी बेटियां हैं. मृतक युवक गौरव उर्फ गोरा की पत्नी और पिता ने बताया कि वह नशा करने का आदी था. ऑटो रिक्शा चलाता था, उसे नशा छुड़ाने के लिए अस्पताल में दाखिल भी करवाया गया था. इलाज करवाने से वह एक बार नशा छोड़ चुका था. मगर उसके बाद फिर दोबारा नशे की दलदल में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई है.
पिछे छोड़ गया पत्नी और 2 छोटी-छोटी बच्चियों Firozpur-
गांधी नगर वार्ड के पार्षद अमरजीत नारंग Firozpur ने बताया कि गौरव उर्फ गोरा की नशा करने की आदत छुड़ाने के लिए उसके परिवार द्वारा बहुत कोशिशें की. मगर एक बार नशा छोड़ने के बाद जब दोबारा नशे की दलदल में फंस गया. तो उसे बचाया नहीं जा सका.
पार्षद अमरजीत ने पंजाब के मुख्यमंत्री और जिला फिरोजपुर प्रशासन से मांग की है कि मृत्क की पत्नी और 2 छोटी-छोटी बच्चियों को आर्थिक सहायता दी जाए. उन्होंने कहा कि उसके घर की भी हालत बहुत नाजुक है और बाले वाली छतें हैं जिनको आर्थिक सहायता देकर परिवार के लिए पक्का घर बनाया जाए.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/XjV5mWQrprc?si=oXg6GbUZzAWcvm_5



