अशोक तंवर ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए की राफेल डील

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राफेल डील पर कहा कि मोदी सरकार ने कुछ पूंजीपति घरानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राफेल डील पर कहा कि मोदी सरकार ने कुछ पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह डील की है। क्योंकि यूपीए सरकार 2012 में जिन 36 राफेल को फ्रांस से 526.10 करोड़ रुपए में खरीदा था और मोदी सरकार ने उसी विमान की कीमत 1670.70 करोड़ रुपए चुकाई।Rafael-Dealइस तरह 36 राफेल खरीद में करीब 41 हजार 205 करोड़ का यह घोटाला उजागर हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के पटल पर इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर भाजपा सरकार के दोमुंह चेहरे को जनता के समक्ष उजागर करने का काम किया है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। चुनावों में भी इसे मुद्दा बनाएगी।Indian-Parliamentतंवर ने कहा कि गोपनीयता का हवाला देकर जिस राफेल लड़ाकू विमान की कीमत बताने से सरकार इंकार कर रही थी, उसका खुलासा फ्रांस सरकार ने करते हुए कहा कि उसने इस डील में कभी भी यह शर्त नहीं रखी कि वह इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं कर सकती, लेकिन देश की सुरक्षा के लिहाज से राफेल की विशेषताओं को उजागर नहीं किया जा सकता।tanwerअशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के नेता के संरक्षण के चलते पुरे हरियाणा में आये दिन अपराधिक वारदाते बढ़ती जा रही है।  उन्होंने कहा कि अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए एक पीड़ित युवती ने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा केवल ढकोसले तक सीमित होकर रह गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *