ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय सेना में कारगिल युद्ध विजय गौरवमयी इतिहास है जिसे सरकार के साथ-साथ भारतीय सेना 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में हर वर्ष मनाती है। पाकिस्तान के साथ 1999 को कारगिल युद्ध दौरान भारतीय सेना ने अपने 500 से ज्यादा जवानों की शहादत देकर विजय हासिल कर टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था।
जिला होशियारपुर से कारगिल युद्ध में 13 जवान शहीद हुए थे।जिनमें से अकेले मुकेरियां तहसील के 10 जवान शहीद हुए थे।विजय दिवस पर हमारी टीम देश के इन सपूतों को सलाम करती है। गांव रेपुर के 16 डोगरा रेजिमेंट के जवान राजेश कुमार जिन्होंने कारगिल युद्ध में 7 जुलाई 1999 को शहादत प्राप्त की थी उनकी माता महिंद्र कौर ने बताया कि पांच बहनों का इकलौता भाई था शहीद राजेश कुमार जो उनके बुढापे का सहारा था, पर पिछले 4-5 साल से सरकार उनके बेटे को भुला चुकी है।पहले बलिदान दिवस पर कहीं न कहीं उन्हें बुलाकर सम्मान दिया जाता था, पर अब सरकारें कारगिल शहीदों को लगभग भूलती जा रही हैं।
गांव भंडियारां के 18 ग्रनेडियर रेजिमेंट के सिपाही शहीद देस राज की माता रत्नी देवी जिसके अब भी अपने बेटे को याद करके बूढ़ी आखों से आंसू बहने लग जाते हैं। रत्नी देवी ने बताया कि शहीद देस राज की विधवा पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रह रही है। शहीद देस राज जो 20 जुलाई 1999 में कारगिल में शहीद हुआ था। माता देवी की सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शहीद बेटे की याद में न तो यादगारी गेट बना ओर न ही किसी परिवारिक सदस्य को नौकरी मिली ओर न ही सरकार उन्हें अब याद करती है।
Watch Video
https://youtu.be/vAhS6N7tAvw
