ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस हड़ताल का असर आम आदमी की जेब पर भी दिखने लगा है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते सब्जियों और फलों के दाम दोगुने होने से महंगाई की मार और बढ़ गई है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि जब से ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुरू हुई है |
फल और सब्जियों में दोगुना भाव बढ़ने से ग्राहकों की कमी दिखाई देने लगी है। दुकानदारों का बाजार भाव चलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रोजमर्रा का खर्चा निकालना भी मुसीबत बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि जो सब्जी और फल पहले 15 से 20 रुपए किलो थे, वो अब 30 रुपए किलो के भाव से बिकने लगे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि हड़ताल का असर आम आदमी पर पड़ रहा है।
लगातार जारी है ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल
ट्रकों के पहिए थमने से बढ़ी आम लोगों की परेशानी
हड़ताल के चलते सब्जियों और फलों के दाम हुए दोगुने
फल-सब्जियों की सप्लाई पर पड़ा हड़ताल का असर
Watch Video
https://youtu.be/aGAhdr4QNKI
