Yamunanagar में स्वाइन फ्लू का कहर जारी ,11 केस पॉजिटिव, डेंगू-मलेरिया की भी दस्तक,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

यमुनानगर, 15 सितंबर यमुनानगर में स्वाइन फ्लू रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं । वहीं…

यमुनानगर

यमुनानगर, 15 सितंबर

यमुनानगर में स्वाइन फ्लू रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं । वहीं डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। यमुनानगर में मलेरिया के तीन और डेंगू के पांच केस सामने आए हैं। यमुनानगर की डिप्टी CMO डॉक्टर दिव्या मंगला ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जहां पहले 6 मामले थे , वहीं अब पांच  मामले ओर सामने आए हैं।

डेंगू के अब तक पांच और मलेरिया के तीन मामले पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यमुनानगर जिला में 9435 घरों की चेकिंग की जा चुकी है, जिसमें से 2776 घरों में मच्छरों का लारवा पाए जाने के बाद उनको नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह  अपने घरों में और घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें, जहां पानी खड़ा होगा वहां मच्छर होगा।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के लिए वार्ड तैयार किया गया है।  जहां सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा नगर निगम के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की की जिन्हें सर्दी जुकाम जैसे लक्षण है वह भीड़ भाड़ से दूर रहें, बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले। क्योंकि बचाव के लिए सुरक्षा जरूरी है।

अन्य खबरें जानें –

Sirsa में रिश्तों का कत्ल:पिता ने अपने ही बेटे को गोलियों से भूना ,गर्भवती पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा पोस्टमार्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *