पंचकूला, 15 सितंबर
आज पंचकूला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर पंचकूला की विभिन्न एसोसिएशनों के जज और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
पंचकूला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आज अपने पद और कार्यभार की शपथ ली। उनके साथ वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेजरार सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ ग्रहण की।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अधिवक्ताओं की समाज में अहम भूमिका रहती है।इस अवसर पर कार्तिकेय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े का भी जिक्र किया।
अन्य खबरें जानें –



