स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का Faridabad दौरा, कहा – फरीदाबाद होगा रेफर मुक्त, बेहतर होगी स्वास्थय सेवाएं

फरीदाबाद, 15 सितंबर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज फरीदाबाद के सेक्टर-2 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में पहुंचने पर…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 15 सितंबर

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज फरीदाबाद के सेक्टर-2 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

फरीदाबाद को रेफर मुक्त बनाया जाएगा , ताकि मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या अन्य जिलों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि बीके अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और हार्ट सेंटर को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, उन्होंने कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है और सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में इजाफा कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Panchkula Bar का शपथ ग्रहण,गौरव शर्मा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *