Haryana Roadways: चलती बस में ड्राइवर फोन पर कर रहा था बात, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, GM ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

करनाल ,15 सितंबर हरियाणा रोडवेज की बस में लापरवाही का ओर वीडियो सामने आया है। रोडवेज की बस असंध से करनाल जा रही थी, बस…

हरियाणा रोडवेज

करनाल ,15 सितंबर

हरियाणा रोडवेज की बस में लापरवाही का ओर वीडियो सामने आया है। रोडवेज की बस असंध से करनाल जा रही थी, बस का ड्राइवर बस चलाते समय फोन पर बात कर रहा था, उस समय बस में दर्जनों सवारियां मौजूद थी। सवारियों की जान में जोखिम में डालते हुए ड्राइवर फोन पर लगातार बात करता रहा।जिसका वीडियो किसी यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए करनाल रोडवेज के GM कुलदीप सिंह ने बताया कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया उन्होने ड्राइवर के खिलाफ कारण बताओ जारी कर दिया। GM ने कहा कि समय-समय पर सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को हिदायत दी जाती है कि बस चलाते समय इस तरह की हरकत न करें, यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से सभी स्टाफ को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि कोई भी कर्मचारी इस तरह की लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरें जानें –

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਚੋਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਦਾ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਬਰਾਮਦ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *