सिरसा, 15 सितंबर
सिरसा के कालांवाली थाना क्षेत्र में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया हैष जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी।मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक का नाम जसवंत सिंह (उम्र 35) है। मृतक की पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। उसका 5 साल का एक बेटा है।
बताया जा रहा है कि पिता जलविंदर सिंह 3 एकड़ जमीन बेचना चाहता था,जबकि जसवंत सिंह इसके खिलाफ था। जिसे लेकर घर में झगड़े होते थे। इसलिए जलविदंर सिंह अपनी बेटी के ससुराल में रहता था।
इसी बात को लेकर आरोपी पिता ने अपने बेटे पर गोलियां चला दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार वालों और पड़ोसियों ने जसवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। इस बीच, बहू ने रोते हुए कहा कि जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ नहीं लेती, तब तक न तो पोस्टमार्टम होगा और न ही अंतिम संस्कार होगा।
अन्य खबरें जानें –



