Swati Maliwal Join BJP:
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों में एक स्वाति मालीवाल ने भी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे. उनके साथ आप के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी संसदीय दल में शामिल हुए थे. इन सभी सांसदों ने राघव चड्डा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी से बग़ावत की है.
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कामों से बहुत प्रभावित
स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ‘ऐतिहासिक’ कामों से बहुत ज़्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैं बीजेपी में किसी मजबूरी की वजह से नहीं आई, मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं. उन्होंने आगे कहा कि, जब वह दिल्ली महिला आयोग का काम कर रही थीं, उस वक़्त बीजेपी की तरफ़ से भी काफ़ी सपोर्ट था.
आप ने दिल्ली में ‘लूट मचाई’-
स्वाति मालीवाल ने ये भी कहा कि, यह दिन मेरे लिए बहुत अहम है. इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने सरकार में रहते हुए दिल्ली में ‘लूट मचाई’ और इस दौरान ‘सड़कें, पानी और मूल व्यवस्थाएं बदहाल’ थीं. स्वाति ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है. केजरीवाल के जज बदलने की मांग पर मालीवाल ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी को ड्रामा करने की आदत है. ये बहुत समय से उनकी आदत है. आज हालत ये हो गई है कि अरविंद केजरीवाल जी के चलते आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल, दोनों ही देशभर में ड्रामा, झूठ, फ़रेब, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार… इन सब के लिए जाने जा रहे हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Nabha Murder: नाभा में 36 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियारों से हत्या
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


