Nabha Murder: नाभा में 36 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियारों से हत्या, घर से खेतों की ओर गए और कुछ देर में खून से सना शरीर देख परिवार

Nabha Murder: पंजाब के नाभा ब्लाक में सोमवार रात को एक व्यक्ति को खेल बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहन दास के…

Nabha Murder: नाभा में 36 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियारों से हत्या, घर से खेतों की ओर गए और कुछ देर में खून से सना शरीर देख परिवार

Nabha Murder:

पंजाब के नाभा ब्लाक में सोमवार रात को एक व्यक्ति को खेल बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहन दास के रुप में हुई है, जो धारोखी गांव के रहने वाला था। जो किसी के बुलाने पर खेल गए और इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। जब परिवार के सदस्य खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से मोहन की हत्या कर दी थी। हालांकि, उस समय मृतक मोहन दास की सांसें थोड़ी-बहुत चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस इस हत्यारों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

खेत में पड़ा मिला लथपथ शव

मृतक की पत्नी अनीता रानी ने बताया कि जब वे रात में घर पर थे, तो किसी ने उन्हें बुलाया और वे चले गए। अक्सर वे जल्दी चले जाते थे और वापस घर आ जाते थे। लेकिन जब वे वापस नहीं लौटे, तो मैंने फोन किया और अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। जब वे खेतों में जाकर देखा, तो उनका शव खून से लथपथ पड़ा था। मेरी दो बेटियां हैं और मैं न्याय की मांग करती हूं। मृतक के भाई और पंचायत सदस्य ने बताया कि यह हत्या की गई है। पुलिस हत्यारों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे डाले, क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

जांच में जूटी पुलिस

नाभा सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना रात में हुई थी। हमें इसकी सूचना मिली थी और हम अब मौके पर पहुंच गए हैं। किसी ने मोहन दास की हत्या कर दी है। इस ‘अंधी हत्या’ के रहस्य को सुलझाने के लिए, हम विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की जांच कर रहे हैं, और जल्द ही हम हत्यारों तक पहुंच जाएंगे। हमने फिलहाल परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Heatwave in Gurdaspur: ਲੂ ਲੱਗਣ ਤੇ ਗਰਮੀ ਨਾਲ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *