फिरोजपुर में स्वच्छता के नाम पर गंदगी का अंबार, गंदगी के ढ़ेर पर जिंदगी का सफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्वच्छ भारत का सपना सिर्फ सरकार नहीं हम सभी ने देखा है। वहीं स्वच्छ्ता को लेकर केंद्र सरकार ने भी स्वच्छ मिशन की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्वच्छ भारत का सपना सिर्फ सरकार नहीं हम सभी ने देखा है। वहीं स्वच्छ्ता को लेकर केंद्र सरकार ने भी स्वच्छ मिशन की शुरुआत की थी। जिसको लेकर सरकार भी लाखों दावे करती नजर आई। लेकिन अगर स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत देखें तो उसकी तस्वीर कुछ ओर ही बयां करती है। स्वस्च्छ भारत की बात की जाती है पर अभी गलियों में खड़ा पानी और कूड़े के ढेर देखे जाते है।

ferozepur

ऐसा ही हाल फिरोजपुर में भी देखने को मिला। फिरोजपुर के निवासी गंदगी में रहने को मजबूर हुए पड़े है। सीवरेज विभाग की लापरवाही की वजह से वो इस गंदगी मे रह रहे है। जगह जगह छप्पड़ बने हुए है। पर यहां की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

ferozepur 1

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी सरकारों को गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। इस गंदगी के कारण बीमारी फैलती जा रही है और वो यहां पर रहने को मजबूर हुए पड़े है। वहीं स्थानिय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई है।

ferozepur 3

गौरतलब है कि सरकार सफाई को लेकर कई तरह के प्रोग्राम करवाती है और लोगो सफाई को लेकर जागरूक भी करती है। इसके बावजुद कई जगह ऐसी भी है जो सफाई अभियान से कोसो दूर है और लोग गंदगी के अंबार पर अपनी जिंदगी गुजार रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *