Viral: शख्स को पेड़ से बांधकर डंडो से पिटाई का दर्दनाक वीडियो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा में इंसानियत को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है क्या कोई इंसान इतना बेरहम हो सकता है कि वो किसी को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा में इंसानियत को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है क्या कोई इंसान इतना बेरहम हो सकता है कि वो किसी को इतनी बेहरहमी से मारे। बता दें कि एक शख्स को पेड़ से बांधकर डंडो से उसे पीटा गया। जिसको देख कर रुह कांप जाती है कि कोई इतना कैसे बेरहम हो सकता है।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1110732479107244/

मामला मोगा से है। जहां के गांव जोगेवाला में रहने वाले 35 साल के अजैब सिंह को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया। जानकारी अनुसार 35 साल का युवक अजैब सिंह उसी घर में काम करता था पर उसकी हरकतों के कारण पिछले डेढ़ साल से काम पर से हटा दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ शरणजीत कौर का कहना है कि जब वो घर पर अकेली थी तो अजैब सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर उसने खुद को छुड़ाने के लिए आस पास के लोगों को शोर मचा कर इक्टठा कर लिया। एकत्रित हुए लोगों ने उस युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की।

वहीं दूसरी तऱफ अजैब सिंह की पत्नी का कहना है कि उन लोगों की उनके पति की कोई पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उसका पति जब उनकी गली से निकला तो उन्होंने घर मे बुला कर कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *