ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना में जीटी रोड़ पर दोराहा नहर पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ये हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार लक्कड़ व्यापारी और उनका ड्राइवर रिश्तेदारों के पास जा रहे थे कि रास्ते में वो हादसे का शिकार हो गए।
उनकी इनोवा कार एक सड़क पर खड़े ट्राले के नीचे घुस गई। जिस कारण इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर और इनोवा की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद ट्राला ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए ट्राला ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्राला ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


