Faridabad की निम्का जेल में हवालाती की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जेल प्रशासान पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

फरीदाबाद, 10 सितंबर फरीदाबाद की निम्का जेल में पवन नाम के एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत की…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 10 सितंबर

फरीदाबाद की निम्का जेल में पवन नाम के एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें घटना की पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

परिजनों का कहना है कि उन्हें पवन की मौत के संबंध में पूरी तरह से जानकारी नहीं दी गई और कई सवालों के जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। परिवार ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।बताया जा रहा है कि पवन निम्का जेल में हवालाती के तौर पर बंद था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने या किसी अन्य परिस्थिति में उसकी मौत हो गई।

हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजनों ने मांग की है कि जेल में पवन के साथ क्या हुआ, उसकी तबीयत कब बिगड़ी, उसे अस्पताल कब ले जाया गया और परिवार को सूचना देने में क्या प्रक्रिया अपनाई गई।

इन सभी बिंदुओं की जांच होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

अन्य खबरें जानें –

Solan के चम्बाघाट में 29वें राष्ट्रीय मशरूम मेला का आयोजन ,20 राज्यों के पहुंचे उत्पादक और छात्र, उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *