Solan के चम्बाघाट में 29वें राष्ट्रीय मशरूम मेला का आयोजन ,20 राज्यों के पहुंचे उत्पादक और छात्र, उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

सोलन, 10 सितंबर खुम्ब अनुसंधान निदेशालय चम्बाघाट में 29वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया गया । जिसमें देश भर के 20 राज्यों के मशरूम…

सोलन

सोलन, 10 सितंबर

खुम्ब अनुसंधान निदेशालय चम्बाघाट में 29वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया गया । जिसमें देश भर के 20 राज्यों के मशरूम उत्पादक व मशरूम के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र मौजूद रहे । इस मेले में मशरूम उत्पादो सहित  मशरूम   से बने उत्पादों सहित मशरूम में प्रयोग होने वाले उपकरणों पर प्रदर्शनी लगाई गई।

मशरूम मेले के उद्घाटन डा. YS परमार बागवानी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति  HS बवेजा ने किया । उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इस मेले की सराहना की ।राष्ट्रीय मशरूम मेले में देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगो ने बताया कि मेले के माध्यम से उन्हे मशरूम से संबंधित नवीन जानकारियां प्राप्त हुई है।

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति HS बवेजा ने बताया कि राष्ट्रीय मशरूम मेला देशभर के मशरूम उत्पादकों के लिए नवीनतम जानकारी प्रदान करने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी को मशरूम उत्पादन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यरत है। ताकि युवा पीढ़ी को इस लाभकारी व्यवसाय के साथ जोडा जाये।

अन्य खबरें जानें –

ਬਿਹਾਰ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਕਹਿਰ: 14 ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ, 41 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਬਾਦੀ ਹੋਈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *