राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राहुल गांधी को मिली नसीहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मोदी सरकार को राफेल मामले में बड़ी राहत मिली है।  चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मोदी सरकार को राफेल मामले में बड़ी राहत मिली है।  चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने रफ़ाल मामले में दायर की गईं सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने ये फैसला दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने 14 राफेल जेट के सौदे को बरकरार रखते हुए 14 दिसंबर 2018 के फैसले के खिलाफ राफेल समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी के खिलाफ राफेल मामले में उनकी ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी को गलत ठहराया है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना ​​याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए अदालत में अपनी टिप्पणी के लिए भविष्य में अधिक सावधान रहने के लिए कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *