पटना साहिब में नतमस्तक हुए सुखबीर-हरसिमरत, बिहार के सीएम से भी करेंगे मुलाकात

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देश-विदेश में पटना धूमधाम साहिब की धरती पर सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 351वां प्रकाश उत्सव बड़ी धुमधाम…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देश-विदेश में पटना धूमधाम साहिब की धरती पर सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 351वां प्रकाश उत्सव बड़ी धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालू गुरू जी के चरणों में नतस्तक हो रहे है।

sukhbir badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल पटना साहिब पहुंचे और गुरु घर में नत्मस्तक हुए। DSGMC अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. और जनरल सैक्रेटरी मनजिंद्र सिंह सिरसा भी उनके साथ पटना साहिब में मौजूद रहे।

sukhbir badal

बता दे कि बादल दम्पति बिहार सरकार द्वारा श्री गोबिंद सिंह साहिब के 351वें प्रकाश पर्व पर किए गए शुक्राना समागम में शामिल होंने के लिए पटना साहिब आए है जहां पर वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके निवास स्थान पर मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *