लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: टी-20 मैच में भारत की लगातार तीसरी जीत । भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया । सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया की नजर 3-0 के साथ श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर थी और वही हुआ।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने भारत को 136 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका द्वारा दिए लक्ष्य को भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
मैच में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 135 रन बनाए थे। जिसमें असेला गुणारत्ने ने 36 और दासुन शनाका ने 29* रन की इनिंग खेली थी। भारत की ओर से जयदेव उनादकट और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले थे। उनादकट को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

साल में सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाली टीम बनी इंडिया | सीरीज के इस आखिरी टी20 को जीतकर टीम इंडिया साल 2017 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन गई ।
भारतीय टीम ने इस साल कुल 9 टी20 मैच जीते, जो 2017 में सबसे ज्यादा हैं। भारत के बाद जीत के मामले में पाकिस्तान (8 जीत) दूसरे नंबर पर रही। टीम इंडिया इस साल टेस्ट (7 जीत) और वनडे (21 जीत) फॉर्मेट में पहले से ही सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है।



