लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्धघाटन करेंगे। यह मेट्रो 12.64 किलोमीटर लंबी होगी। इसकी लाइन नोएडा को दक्षिण दिल्ली से जोड़ेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
इसके इलावा दिल्ली मेट्रो ने अपने 15 साल को पूरे किए है। यह मेट्रो स्टेशन दिल्लीवासियों के लिए जीने का हिस्सा बन चुकी है। इस नई मेट्रो लाइन के साथ जहां लोगो के समय की बचत होगी। वही उनका खर्चा भी बचेगा। इसके साथ ही हरियाणा से फरिदाबाद की दूरी भी कम हो जाएगी।
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस उद्धघाटन समारोह का हिस्सा नहीं बनाया गया है। सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार को कोई भी सूचना नहीं मिली है। केजरीवाल को ना बुलाए जाने के कारण आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है।
जिस कारण आप नेताओँ ने अपने 50 प्रतिशत हिस्से को लौटाने की मांग की है। आप नेता संजय सिंह का कहना है कि राजनीतिक विरोध से इतनी नफरत बढ़ गई है कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के साथ बैठना नहीं चाहते है।



