ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुच्चा सिंह लंगाह को कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। बता दें कि गुरदासपुर की अदालत ने सुच्चा सिंह लंगाह को रेप के मामले से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि सुच्चा सिंह लंगाह पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सुच्चा सिंह लंगाह ने रेप किया है और इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
इस वीडियों के वायरल हो जाने के कारण सुच्चा सिंह लंगाह को पंथ से भी निकाल दिया गया था। इस मामले मे उस समय नया मोड़ आया था जब वीडियों में दिखने वाली महिला ने अपना बयान बदलते हुए कहा था कि वो इस वीडियों में नहीं है। फिलहाल अदालत ेने लंगाह को मामले से बरी कर दिया है।

