ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे को लेकर पंजाब सरकार कई अहम कदम उठा रही है इसके बावजुद भी नशा तस्करों की तस्करी को रोकने में पंजाब पुलिस नाकाम नजर आ रही है। वो भी पंजाब पुलिस की वजह से ही। मिली जानकारी अनुसार नशा तस्करी के मामले में सब-इस्पेक्टर और एएसआई को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठ रहे है। जानकारी अनुसार सब इस्पेक्टर और एएसआई ने आरोपियों को रिहा कर दिया था। जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि पुलिस ने ही उनको भगाया था जिस कारण उन दोनों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
पर इस मामले के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे है कि यदि पुलिस ही इन तस्करों का साथ देंगी तो पंजाब के नौजवानों को किस तरह नशा से दूर किया जाएगा।


